ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामेनेई के अंतिम दर्शन के लिए तेहरान में भारी जनसैलाब उमड़ा, लेकिन उनके उत्तराधिकारी मोजतबा खामेनेई की गैरमौजूदगी सबसे ज्यादा चर्चा में रही।
आयतुल्ला खामेनेई के पार्थिव शरीर को अब कोम ले जाया जाएगा, जहां मंगलवार को खामेनेई के अंतिम संस्कार संबंधी समारोह होंगे। एक सरकारी अधिकारी के हवाले से ईरानी मीडिया ने बताया कि कोम तक पार्थिव शरीर को विशेष वाहन से सड़क मार्ग द्वारा ले जाया जाएगा। इसके बाद बुधवार को पार्थिव शरीर को विमान से इराक के पवित्र शिया शहर नजफ और कर्बला ले जाया जाएगा। ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की गैरमौजूदगी से ईरानी लोग मायूस हैं। उनके संदेशों को सरकारी टीवी पर पढ़ा जाता है, लेकिन उनके संदेशों को लेकर चर्चा है कि वे जिंदा हैं या नहीं।